फरीदाबाद, दिसम्बर 12 -- फरीदाबाद। एक नामी कंपनी का सस्ता घी बेचने के नाम पर साइबर अपराधियों ने एक महिला के क्रेडिट कार्ड से साढ़े 24 हजार रुपए की ठगी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पर्वतीय कॉलोनी पार्ट-2 निवासी रमाकांत सिंह की बेटी अलका ने बताया कि 27 अक्तूबर को उनके पास इंस्टाग्राम पर नामी कंपनी का घी सस्ता खरीदने को लेकर एक मैसेज आया था। जहां उसे डेढ़ सौ रुपए का आधा किलो घी मिल जाएगा बताया गया। जिस पर उसने सहमति जता दी। इसके बाद उनके पास एक लिंक भेजा गया। जिसमें उन्होंने पैसे और अपनी जानकारी भेज दी। इसके बाद साइबर अपराधियों ने उन्हें अपने जाल में फंसा कर 24534 रुपए ठग लिए। अब उसे न तो घी मिला और अब ना ही उन्हें पैसे वापस मिल रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...