महाराजगंज, सितम्बर 27 -- कोल्हुई। कोल्हुई थाना क्षेत्र के केशौली गांव की एक विवाहिता ने वीडियो बयान वायरल कर अपने पति, ससुर व ननद पर प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला के अनुसार उसका मायका जंगल गुलरिहा में है और उसकी शादी 2010 में केशौली में हुई। बच्चों की पढ़ाई लिखाई की घर के भरण पोषण के लिए खर्चे की बात करती तो पति आगबबूला हो जाता और उसे मारने पीटने लगा। प्रतिदिन की कलह से परेशान कुछ वर्ष पूर्व महिला अपने मायके चली गई। पति ने तलाक के लिए कागजात भिजवाया। मजबूर होकर महिला ने भी न्यायालय की शरण ली। महिला ने बताया जब तीन दिन पूर्व उसको पता चला कि उसका पति किसी और से शादी कर रहा तो वह अपने दोनों बच्चों के साथ ससुराल पहुंच गई। आरोप लगाया कि उसे मारपीटकर भगा दिया गया। थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया ने बताया मामला न्यायालय में विचाराधीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.