मुरादाबाद, फरवरी 5 -- नगर के मोहल्ला अंसारियान निवासी विवाहिता ने ससुरालियों पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसके पति की सात माह पूर्व मृत्यु हो चुकी है। वह अपने पति के घर रहती है। महिला शबाना ने आरोप लगाया कि उसे उसकी सास मुमताज, ननद सरताज जहां , रानी, देवर आफताब घर में रहने नहीं देते हैं, आए दिन उसके साथ गाली गलौज और मारपीट करते हैं और घर से निकालने की धमकी देते हैं। महिला ने आरोप लगाया कि 3 फरवरी की शाम वह अपने घर पर थी। तभी उसकी सास, ननद और देवर उसके साथ गाली गलौज करने लगे। मना करने पर सभी ने मारपीट कर घायल कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि उसका देवर उसके साथ छेड़छाड़ करता है। शोर होने पर साबिर पुत्र फारूक भी आ गए। उन्होंने उनके साथ भी मारपीट की है। पुलिस ने महिला की तहरी...