चम्पावत, अप्रैल 22 -- टनकपुर। छीनीगोठ निवासी एक महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक महिला की घर पर किसी बात को लेकर अनबन हो गई। जिस पर उसने घर पर रखे विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल लाए। डॉ.नौनिहाल सिंह ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद महिला को रेफर कर दिया। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.