भागलपुर, फरवरी 12 -- थाना क्षेत्र के कोलगामा की एक महिला बीबी मेहरबानों ने थाना में विभिन्न आरोपों के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस दर्ज मामले की जांच कर रही है। दर्ज मामले में कहा गया कि आरोपी मेरे साथ एवं मेरे पुत्र-पुत्री के साथ झगड़ा करते हुए ईंट पत्थर चलाने लगा। एक पुत्री को जमीन पर पटक दिया तथा गला दबाने लगा, उसे सिर में गंभीर चोट आयी। गले से सोने की चेन और आलमीरा से पचास हजार रुपये ले लिया। मामले में थाना की पुलिस कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...