बरेली, जून 12 -- फतेहगंज पूर्वी। फतेहगंज पूर्वी के एक गांव की महिला अपने खेत जा रही थी। गांव के दबंग ने महिला को गन्ने के खेत में खींच लिया। और रेप की कोशिश की। महिला ने विरोध किया तो दबंग ने महिला पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग आ गए। महिला ने थाना फतेहगंज पूर्वी में तहरीर दी। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया है। इसके बाद महिला ने एडीजी बरेली जोन को तहरीर देकर न्याय की गुहार की। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि महिला के पति पर दूसरे पक्ष के द्वारा पहले पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...