उरई, जनवरी 5 -- एट। एट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उसके साथ गांव के ही किशन कुमार यादव जबरन दुष्कर्म किया विरोध करने पर महिला की पिटाई कर दी पुलिस ने महिला की तहरीर पर धारा 64(1)/127(2) बीएनएस व 3(2) एससीएसटी के मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी पंकज पांडेय ने बताया कि महिला को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है। वही दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने ग्राम इगुई खुर्द जाने वाली नहर रोड की मोड़ के पास से रेप के आरोपी किशन कुमार यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.