फिरोजाबाद, जनवरी 29 -- एटा जनपद के बमनई चौथा मिल थाना पिलुआ निवासी महिला ने छह लोगों के विरुद्ध अपने भाई को कार में डालकर ले जाने एवं तमंचा दिखाकर पिटाई लगाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस के साथ एसएसपी को पूरे मामले से अवगत कराया है। एसएसपी के निर्देश पर जसराना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। एटा के बमनई चौथा मिल थाना पिलुआ की रहने वाली महिला रेनू देवी का कहना है कि उसका भाई हिमांशू 22 जनवरी की सायं साढ़े छह बजे मुस्तफाबाद से अपनी बुआ के घर कौरारी सरहद जा रहा था। इसी दौरान कार लेकर छह लोग आए और भाई हिमांशू को जबरन कार में बैठा लिया। कार में बैठाने के बाद उसके साथ तमंचा दिखाकर पिटाई लगा दी। आरोप है कि पिटाई लगाने के बाद आरोपी रात्रि में हिमांशू को पैढ़त नहर के पास छोड़कर भाग गए। हिमांशू ने घर पहुंचकर परिजन को अवगत कराया। महिला ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.