अलीगढ़, दिसम्बर 18 -- n पुलिस ने शव का पंचनामा भर कब्जे में लिया n मायका पक्ष ने दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप जवां, संवाददाता। थाना जवा के गांव कस्तली में एक महिला ने ससुरालियों के उत्पीड़न से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार हरदुआगंज की गीतांजलि की शादी जवां के गांव कस्तली निवासी शिवम शर्मा पुत्र प्रेमपाल शर्मा के साथ 5 वर्ष पूर्व हुई थी। परिजनों का आरोप है की गीतांजलि को दिए दहेज से उसके घर वाले संतुष्ट नहीं थे। आए दिन लड़की के साथ मारपीट करते रहते थे। गीतांजलि पर तीन बेटियां हैं। मायके वालों ने बताया है गीतांजलि के पति शिवम ने कल रात गीतांजलि को पीटा और कहा अपने पिता से कह की लड़कियों के नाम दो-दो लाख रुपये डालें अन्यथा ऐसे ही पीटता रहेगा। इसी बात को लेकर गीतांजलि ने जब सभी लोग घर से बाहर थे। शिवम अपनी मां को दवा द...