मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 10 -- मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला महमूदनगर में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने ससुरालियों पांच लाख रुपए की अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने का आरोप लगाते हुए दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर मिलने पर पति, जेठ, जेठानी व सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तैयारी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुरकाजी थाना क्षेत्र के मोहल्ला दक्षिणी चमारियान निवासी मुबारिक की बहन रुकसाना की शादी थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला महमूदनगर निवासी शाहरुख के साथ डेढ साल पूर्व हुआ था। शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपए की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीडन शुरु कर दिया गया। आरोप है कि बुधवार को ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी बहन की फांसी पर लटकाकर हत...