फिरोजाबाद, अप्रैल 21 -- शिकोहाबाद के नगला गुलाल में तीन लोगों ने घर में घुसकर एक महिला के साथ मारपीट कर दी। मारपीट की घटना में महिला को गंभीर चोट आई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अनीता पत्नी पोप सिंह निवासी लक्ष्मी नगला गुलाल थाना नगला खंगर 20 अप्रैल की रात विश्वबर्धन उर्फ मेजर, सौर्य पुत्र संतोष, संतोष पुत्र जनक सिंह निवासीगण नगला खंगर आए और आते ही पीड़िता के साथ गाली गलौज कर कहा कि उसकी पत्नी लक्ष्मी को अपने घर पर क्यों रोक रखा है जाने क्यों नहीं दे रहे हो। पीड़िता ने कहा कि आप सभी लोग बेटी से मारपीट करते हो। ऐसे में उसे तुम्हारे साथ कैसे भेज दें। इतने में महिला के रिश्तेदारों ने उसके साथ मारपीट कर दी। जब उन्हें समझाने का प्रयास किया तो धमकी देने लगे कि अभी तो मारपीट की है अब मिली तो जान से मार देंगे। पीड़िता की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.