महाराजगंज, जनवरी 21 -- निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। निचलौल थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने अपने ही गांव के एक युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने बताया है कि वह अपने घर में सोई हुई थी। इस बीच आधी रात को उसकी चहारदीवारी कूद कर एक युवक घर में चला आया और उससे छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर युवक भागने लगा। इस बीच उसका एक शाल और चप्पल मौके पर छूट गया। एसओ अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर राहुल चौहान निवासी ग्राम बढ़या फार्म टोला गेठियहवा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.