कानपुर, अप्रैल 6 -- कानपुर दक्षिण। रतनलाल नगर स्थित इंद्रप्रस्थ अपार्टमेंट निवासी कोमल बुलानी के मुताबिक, बिल्डिंग में सगे भाई रहते हैं, जो अपनी कार व स्कूटी उनके फ्लैट के दरवाजे के बाहर खड़ा कर देते हैं। जिससे परिवार वालों को निकलने में दिक्कत होती है। कई बार हटाने को कहा लेकिन नहीं माने शनिवार को भी कार खड़ी करने का विरोध किया तो आरोपित भाइयों ने उन्हें तमाचे जड़ दिए। घर के बाहर लगे गमले भी सड़क पर पटककर तोड़ दिए। स्कूटी भी तोड़ दी। धमकी देते हुए चले गए। गोविंद नगर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि कार खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था। कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.