सहारनपुर, फरवरी 24 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव कुलसत में चैकिंग करने गई पॉवर कारपोरेशन की टीम पर ग्रामीण महिला ने अभद्र व्यवहार करने और मारपीट करने का आरोप लगाया। महिला के पति ने कोतवाली में तहरीर देते हुए लाइनमैन सहित कारपोरेशन के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गांव कुलसत निवासी प्रशांत अपनी पत्नी सहित अन्य महिलाओं के साथ कोतवाली पहुंच पॉवर कारपोरेशन के अधिकारियों सहित अन्य के खिलाफ तहरीर दी। बताया कि वह मंगलवार को काम के सिलसिले में गांव से बाहर गया हुआ था इस दौरान घर में उसकी पत्नी अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान लाइनमैन एक अधिकारी सहित दो अन्य लोगों के साथ घर में घुस आए। तहरीर में बताया कि केबिल में कट होने की बात कहते हुए उसकी पत्नी केसाथ अभद्रता करने लगे। जब उसकी पत्नी ने इस संबंध में अधिकारियों और लाइनमेन से उसके पति के ...