हरदोई, फरवरी 10 -- सवायजपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोरिया निवासी विनोद उर्फ झल्लू की पत्नी राजवती (48) ने कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह जब परिजन नींद से जागे तो राजवती घर में दिखाई नहीं दी। तलाश करने पर घर के ही भूसा व स्टोर वाले कमरे में कुंडे से दुपट्टे के सहारे उनका शव लटका मिला। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। बताया गया है कि राजवती और विनोद की शादी करीब 30 वर्ष पहले हुई थी। उनके तीन बच्चे में दो बेटे और एक बेटी विवाहित हैं। प्रथम दृष्टया मौत का कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष शिवशंकर मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...