संभल, दिसम्बर 10 -- हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर उत्तमा में मंगलवार शाम एक दर्दनाक घटना हुई। गांव में रहने वाली 35 वर्षीय तुलसी पत्नी धर्मपाल ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत फॉरेंसिक टीम को जानकारी दी गई। थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के समय महिला घर में अकेली थी, जबकि उसका दिव्यांग पति धर्मपाल ई-रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा करने के लिए गया हुआ था। मृतका के ससुर इमरत सिंह ने पुलिस को बताया कि पड़ोसियों की सूचना पर वे कमरे में पहुंचे तो पुत्रवधू फंदे से लटकी हुई मिली। उन्होंने तुरंत शव नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.