फिरोजाबाद, नवम्बर 8 -- थाना दक्षिण क्षेत्र में एक अधेड़ महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। करबला निवासी पुष्पा देवी 55 वर्ष पत्नी धर्मेंद्र ने शुक्रवार शाम घर में फांसी लगा ली। परिवार के लोगों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो हैरत में पड़ गए। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने परिवार के लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की। लोगों की माने तो पुष्पा देवी काफी समय से बीमार चल रहे थी। उनको आंखों से भी कम दिखाई देता था। चलने फिरने में भी काफी परेशान थी। बीमारी से तंग आकर उन्होंने घटना को अंजाम दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...