अलीगढ़, नवम्बर 15 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के एलमपुर गढ़िया में गुरुवार रात को एक महिला ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पूर्व मकान मालिक पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मूलरूप से लोधा के गांव अमरपुर नेहरा निवासी अंशू ऑटो चालक है। वर्तमान में वह एलमपुर गढ़िया में परिवार संग रह रहा है। परिजनों के अनुसार बीते दिनों वह जौहराबाग में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। किराया नहीं दे पाने पर मकान मालिक ने सामान रख लिया। 12 दिन बाद उसे किराया दे दिया। इसके बावजूद भी उसने आधा सामान नहीं दिया, तब से पत्नी तनाव में चल रही थी। गुरुवार की रात वह टेंपो लेकर चला गया। तभी पत्नी ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। वह घर लौटा तो शव लटका देख होश उड़ गए। आनन-फानन में उसने पत्नी क...