अलीगढ़, जनवरी 28 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जोहराबाग में महिला ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सराय रहमान निवासी मुस्कान का निकाह चार साल पहले जोहराबाग निवासी नौशाद से हुआ था। परिवार में तीन बच्चे हैं। पति एक दुकान पर नौकरी करता है। परिजनों के अनुसार सोमवार को किसी बात को लेकर दंपति के बीच विवाद हो गया। तभी देर शाम पति घर से बाजार चला गया। मुस्कान ने कमरे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने फंदे पर शव लटका देखा तो चीख निकल गई। चीखपुकार सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैगिंग बताया जा रहा है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.