बरेली, जून 13 -- फरीदपुर, संवाददाता। घरेलू कलह के चलते महिला ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम को भेजा। मायके वालों ने दहेज की खातिर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। फरीदपुर के लाइन पार मठिया के परिवार ने छह माह पहले अपनी 24 वर्षीय बेटी रीना का विवाह थाना क्षेत्र के दियोरनिया चौकी के हृदयपुर मानपुर के अमर सिंह से किया था। आरोप है शादी के बाद से ही मायके में कलह चल रही थी। शुक्रवार को रीना का पति अमर मां के साथ रजऊ परसपुर गांव में दवा लेने गया था। अन्य लोग खेत पर गए थे। रीना घर में अकेली थी। परिवार के लोग वापस लौटे तो रीना का शव घर के कमरे में फंदे पर लटक रहा था। फंदे पर शव लटकता देख गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मायके वालों को सूचना दी। जिसके बाद मायक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.