गोंडा, दिसम्बर 15 -- रुपईडीह, संवाददाता। कौड़िया में सोमवार सुबह महिला ने अपने घर में फंदे पर लटककर जान दे दी। परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतारते हुए इसकी सूचना पुलिस व मायके वालों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कौड़िया थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बा निवासी आकाश शुक्ला की पत्नी आशु शुक्ला उम्र 26 वर्ष ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतार कर बेड पर लेटा दिया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस व मायके वालों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि कस्बा में एक महिला का शव उसके कमरे मिला। सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम र...