गाज़ियाबाद, जनवरी 8 -- लोनी। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की जवाहर नगर कॉलोनी में महिला ने गुरुवार को फंदा लगाकर जान दे दी। जवाहर नगर कॉलोनी निवासी अरविंद का विवाह दो वर्ष पूर्व हरदोई निवासी कोमल देवी से हुआ था। आसपास के लोगों ने गुरुवार सुबह पुलिस को कोमल द्वारा पंखे में चुन्नी की सहायता से फंदा लगाने की सूचना दी। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि महिला के परिजनों की शिकायत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...