गोरखपुर, फरवरी 21 -- चौरीचौरा (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के बाल खुर्द गांव में 32 वर्षीय एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाल खुर्द निवासी आशिक अली उर्फ गोलू अपने ननिहाल में परिवार के साथ रहता है और वर्तमान में हैदराबाद में है। उसकी पत्नी जरीना (32) घर पर थी। देर रात करीब 11 बजे उसने कमरे में सीलिंग फैन से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना पुलिस को शनिवार की तड़के करीब तीन बजे दी गई। मृतका का मायका महराजगंज जिले के पुरैना थाना क्षेत्र के पिपरा मुंडेरी गांव में है। सूचना मिलने पर मृतका के पिता जब्बार और माता वसीजा शनिवार को मौके पर पहुंचे और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। परिजनों का आरोप है कि समूह से निकाले गए 70 हजार रुपये और अन्य बात...