लखीमपुरखीरी, फरवरी 9 -- ढखेरवा, संवाददाता। पढुआ थाना के ढखेरवा पुल से एक महिला ने शारदा नहर में छलांग लगा दी। रविवार सुबह एक महिला ढखेरवा के पुराने पुल पर पहुंची। थोड़ी देर पुल पर रुकने के बाद शारदा नहर में कूद गई। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक महिला ने शाल और चप्पल पुल पर उतारकर छलांग लगा दी। महिला कहाँ की और कौन थी इसका पता नहीं चल सका है। न ही कोई तलाश करने पहुंचा और न ही किसी ने पुलिस से संपर्क किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...