फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 2 -- कायमगंज। क्षेत्र के एक गांव निवासी 35 वर्षीय महिला ने संदिग्ध हालत मे कीटनाशक पदार्थ पी लिया। उल्टियां होने पर परिजनों को जानकारी हुई। गंभीर हालत में परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां पर प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला ने यह कदम क्यों उठाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...