सीवान, नवम्बर 26 -- भगवानपुर हाट, एसं। थाना क्षेत्र के बड़कागांव टोले बलहां के हरेराम कुमार की पत्नी सुषमा कुमारी के आवेदन पर गांव के पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। उसने सभी पर गाली - गलौज करने, मारपीट करने, रास्ता रोकने तथा बच्चों का अपहरण कर लेने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसने घटना का कारण चुनाव में राजद को वोट नहीं देना बताया है। उसने कहा है कि चुनाव में वे लोग जदयू को वोट दिए हैं। उसी समय से गांव के कुछ लोग उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिए। इस मामले में उसने जगरनाथ राय, अभिषेक कुमार, बृजकिशोर राय, बीरेंद्र राय सहित पांच लोगों को आरोपित किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.