फतेहपुर, मार्च 25 -- फतेहपुर, संवाददाता। एक महिला ने पति, देवर व सास के मानसिक व शरीरिक उत्पीड़न से त्रस्त होकर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया है कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के जनता गांव की रहने वाली महिला लीलावती पत्नी संजय कुमार ने पुलिस को बताया कि उसके पति संजय, देवर मनीष कुमार तथा सास शिव देवी दहेज के लिए परेशान करते हैं। उसे मारते पीटते हैं। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित महिला शिकायत पर उसके पति संजय देवर मनीष कुमार तथा सास शिव देवी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है, जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.