धनबाद, फरवरी 8 -- अलकडीहा, प्रतिनिधि लोदना ओपी क्षेत्र के लोदना मधुबन निवासी चंचल कुमार की पत्नी मुस्कान देवी (22 वर्ष) ने अपने पति पर दो माह के दुधमुहे पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने लोदना ओपी में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, नवजात का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इधर, मृत नवजात की मां मुस्कान अपने पुत्र की एक झलक पाने के लिए लोदना ओपी के समीप बैठी रही। वह चीख-चीख कर कह रही है कि उसके पति ने ही पुत्र की हत्या की है। हालांकि, घटना का वास्तविक खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। मुस्कान ने बताया कि उसका विवाह 24 फरवरी 2025 को लोद...