चंदौली, फरवरी 16 -- शिकारगंज। चकिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने अपने पति पर फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ्र आरोप है कि पति से दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसी बीच पति ने उसके नाम से एक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट तैयार कर लिया। आरोप है कि इस अकाउंट पर करीब दो दर्जन वीडियो अपलोड किए गए, जिनमें से एक वीडियो आपत्तिजनक है। जिसे सार्वजनिक कर दिया गया है। इससे उसकी सामाजिक छवि धूमिल हुई है और वह मानसिक रूप से बेहद परेशान है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी पति ने उसे बदनाम करने और भविष्य में दबाव बनाने की मंशा से यह हरकत की है। उसने पुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.