मुरादाबाद, फरवरी 1 -- थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा है। महिला का आरोप है कि उसका पति और ससुराल के अन्य सदस्य पिछले कई दिनों से उसके साथ मारपीट कर रहे हैं और उसे भूखा रखा जा रहा है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले उसे जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। रविवार को महिला ने पति और अन्य ससुरालियों के खिलाफ शिकायती पत्र सौंपा है। शिकायत पत्र मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...