प्रयागराज, अगस्त 8 -- प्रयागराज, संवाददाता। मम्फोर्डगंज में शुक्रवार सुबह उस समय लोग सकते में आ गए जब एक महिला बीच सड़क अपने पति और उसकी महिला मित्र पर डंडे बरसाने लगी। लोग जब तक कुछ समझ पाते दोनों पर दर्जनों डंडे पड़ चुके थे। घटना का कारण दोनों के संबंध को लेकर शक का होना रहा। मम्फोर्डगंज शिव मंदिर के पास एक व्यक्ति पंक्चर की दुकान चलाता है। शुक्रवार सुबह वह दुकान पर था। उसके साथ एक महिला भी थी। दोनों चाय पी रहे थे। आसपास कुछ और लोग भी मौजूद थे। इसी बीच दुकानदार की पत्नी हाथ में डंडा लिए पहुंची और महिला पर टूट पड़ी। उसकी पिटाई के बाद वह पति की ओर मुड़ी और उसे भी जमकर पीटा। कोई भी महिला को रोकने की हिम्मत नहीं जुटा सका। बताया गया कि दुकानदार की महिला मित्र अक्सर उसके पास आती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.