हापुड़, अगस्त 14 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला ने गुरुवार तड़के पड़ोसी द्वारा घर में घुसकर उस पर तेजाब फेंकने का आरोप लगाया है। पीड़िता को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस का दावा है कि दोनों के बीच किरायेदारी के विवाद का है। महिला की मेडिकल जांच कराई गई जिसमें तेजाब से शरीर झुलसने की बात सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोहल्ला त्रिलोकीपुरम निवासी करिश्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के वह अपनी बहन के साथ कमरे में सो रही थी। सुबह करीब चार बजे पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसके कमरे में घुसा आया। आरोप है कि आरोपी ने उस पर तेजाब फेंक किया। इस हमले में करिश्मा की आंखों में जलन और सूजन आ गई। घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत को देखते हुए मेरठ के लिए रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.