दरभंगा, दिसम्बर 2 -- कुशेश्वरस्थान। थाना क्षेत्र के कछुआ गांव में सोमवार की अलसुबह तीन बच्चे की मां ने अपने घर के पंखे के सहारे फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब महिला के बड़े पुत्र ने सुबह कमरे में झांक कर देखा तो मां पंखे में लगी फांसी के फंदे में झूल रही थी। उसने घटना की सूचना अपने दादा और दादी को दी। इसकी जानकारी परिजनों को मिलते ही घर में अफरातफरी मच गया। मृतिका उक्त गांव के राम बाबू राय की पत्नी बबीता देवी (40 वर्ष) है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका के नजदीकी रिश्तेदार के यहां रात्रि में शादी समारोह था। रात भर बबीता शादी समारोह में शामिल रही। रात्रि करीब 3.30 बजे जब बारात वापस लौट गई तब घर वाले भी सभी सो गए। इसी दौरान बबीता अपने घर के पंखे में गमछा का फंदा बनाकर उसमें झूल कर अपनी जान दे दी। सुबह घटना की जानक...