बिहारशरीफ, फरवरी 14 -- बिहारशरीफ। अस्थावां थाना क्षेत्र की एक महिला ने शुक्रवार को एसपी आवास पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई और प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया। महिला का आरोप है कि उसके साथ छेड़खानी की गई, लेकिन थाना में शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने उसका केस दर्ज नहीं किया। महिला ने अपने आवेदन में बताया कि छेड़खानी की घटना की सूचना थाना को दी गई। पुलिस एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। महिला का आरोप है कि पुलिस ने मेरे नाम से प्राथमिकी दर्ज करने के बजाय मेरे ननदोसी के भाई के नाम से मामला दर्ज कर लिया। इसी मामले को लेकर महिला ने एसपी से जांच करते हुए कार्रवाई की मांग की है। अस्थावां थानाध्यक्ष लालमुनी दुबे ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से आवेदन मिला है। मामले की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...