संभल, मई 12 -- कोतवाली क्षेत्र की एक गांव निवासी महिला ने दो युवकों पर घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। पूरे मामले में पुलिस गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है। महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। 10 मई को रात नौ बजे करीब वह अपने घर में अकेली थी। तभी दो युवक उसके घर में घुस आए और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट भी की। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.