गुड़गांव, फरवरी 7 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम के सेक्टर-49 इलाके में एक विवाहिता के साथ हुई हैवानियत ने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, देवर द्वारा दुष्कर्म, पति द्वारा दूसरी शादी और जबरन गर्भपात कराने जैसे संगीन आरोप लगाए हैं। महिला थाना पूर्व थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति, देवर और सास-ससुर सहित आरोपियों के खिलाफ आईपीसी और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी सेक्टर-49 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति और सास-ससुर ने दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि जब वह गर्भवती हुई, तो ससुराल वालों ने उसकी मर्जी के खिलाफ उसका जबरन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.