गोरखपुर, नवम्बर 11 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने पड़ोसी समेत दस-पंद्रह अज्ञात लोगों पर दीवार तोड़ने, घर में घुसकर मारपीट करने और रेप का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसने एक व्यक्ति के साथ मिलकर जमीन खरीदी थी और उस पर बाउंड्रीवाल बनवा ली थी। आरोप है कि सोमवार की दोपहर पड़ोसी समेत करीब 10-15 लोग मुंह ढांपे धारदार हथियार, हथौड़ा, कुल्हाड़ी और लोहे के रॉड लेकर पहुंचे और बाउंड्रीवाल तोड़ने लगे। जब महिला ने विरोध किया तो सभी आरोपित गाली-गलौज करते हुए घर में घुस गए और मारपीट की। इसी दौरान एक पड़ोसी ने रेप की कोशिश की। महिला का आरोप है कि आरोपितों ने उसकी दो नाबालिग बेटियों को भी पीटा और गले से मंगलसूत्र छीनकर भाग गए। सूचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.