नोएडा, मार्च 24 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-24 निवासी महिला ने ससुराल पक्ष पर शादी के चंद दिन बाद ही उत्पीड़न करने, अतिरिक्त दहेज मांगने, पति द्वारा कुकर्म करने और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसके पति के शादी से पहले से किसी अन्य महिला से अवैध संबंध थे। इस बात को लेकर वह आए दिन उससे मारपीट करता था। पीड़िता के पिता ने सेक्टर-24 थाने में बेटी के पति समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने इस मामले में दोनों परिवार के बीच मध्यस्थता कराने का प्रयास किया था सेक्टर-24 निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का विवाह दिसंबर 2023 में दिल्ली निवासी युवक से किया था। शादी में अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था। आरोप है कि बेटी की शादी में दिए दहेज से उसकी ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं हुए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.