बुलंदशहर, जनवरी 5 -- परिवार के साथ गाजियाबाद जा रही महिला ने ट्रेन में बच्चे को जन्म दिया। सूचना मिलने पर आरपीएफ ने प्रसव के बाद खुर्जा जंक्शन पर जच्चा और बच्चा ट्रेने से उतारकर सकुशल एंबुलेंस से राजकीय महिला अस्पताल पहुंचाया। जहां गर्भनाल की सर्जरी कर शिशु को अलग कर दोनों का उपचार किया गया। बिहार के सिवान जिला निवासी रंजीत दुबे ने बताया कि उनके बड़े भाई गौतमबुद्धनगर के छपरौला में रहते हैं। सोमवार को उनके बेटे की सगाई थी। जिसमें शामिल होने के लिए वह अपनी नौ माह की गर्भवती पत्नी निभा देवी और दो बेटियों के साथ वैशाली एक्सप्रेस में बैठकर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रेन अलीगढ़ स्टेशन से आगे चली, तो निभा के प्रसव पीड़ा होनी शुरू हो गई। दर्द ज्यादा होने के कारण बोगी में बैठी अन्य महिला यात्रियों से मदद ली गई। ट्रेन में ही निभा का प्रसव हुआ। ट्रेन मे...