कौशाम्बी, दिसम्बर 18 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। चरवा थाना के फरीदपुर सुलेमपुर गांव में ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान होकर एक महिला ने ट्रेन के सामने एक महीना पहले कूदकर आत्महत्या कर लिया था। मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिपरी थाना के बूंदा गांव निवासी प्रभु पुत्र राम खेलावन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब दस वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी 30 वर्षीय बेटी सोनी देवी की शादी चरवा के फरीदपुर सुलेमपुर गांव निवासी मोतीलाल के बेटे दिलीप के साथ की थी। सोनी देवी पांच बहनों में तीसरे नंबर की थी और उसके चार बच्चे हैं। आरोप है कि शादी के बाद से ही सोनी देवी को घरेलू कामकाज और दरवाजे पर लगे हैंडपंप से पानी भरने जैसी छोटी-छोटी बातों को लेकर पति दिलीप, ससुर, देवर कुलदीप और देवरानी आए...