वाराणसी, जनवरी 27 -- शिवपुर (वाराणसी), संवाद। शिवपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक महिला ने धनबाद से फिरोजपुर जा रही गंगा-सतलुज एक्सप्रेस के कट मरी। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। जीआरपी कैंट ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लगभग 40 वर्षीय महिला स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर-2 पर बैठी थी। इसी दौरान वाराणसी की ओर से आ रही गंगा-सतलुज एक्सप्रेस ट्रेन का लाइन क्लीयर हो गया। ट्रेन आती देखकर महिला अचानक उसके सामने कूद गई। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया। इंस्पेक्टर रजोल नागर ने बताया कि मृतका की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.