हल्द्वानी, अक्टूबर 13 -- भीमताल। नेपाल निवासी एक महिला ने सोमवार देर शाम भीमताल झील में कूद लगा दी। स्थानीय लोगों और पुलिस ने समय रहते महिला को बचा लिया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजीत राठौड़ ने बताया महिला नेपाल निवासी है। पति और पत्नी के बीच झगड़ा हो गया था। जिस वजह से महिला ने झील में कूद लगा दी। समय रहते महिला को बचा लिया गया। महिला सुरक्षित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...