उरई, फरवरी 24 -- उरई। कदौरा थाना के रैला निवासी जसोदा ने ससुराल पक्ष पर जमीन में गाड़कर रखे जेवर निकालकर बेचने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। रैला निवासी जसोदा पत्नी लालता ने बताया वह पति व बच्चों के साथ दिल्ली गई थीं। जाने से पहले जेवर 200 ग्राम चांदी की पायल, तीन जोड़ी तोड़िया, 200 ग्राम हाफ पेटी, बच्चों के चुरा, हाय, अंगूठी चांदी की तीन, 14 चांदी के सिक्के, तीन जोड़ी मीणा, सोने की माला, बेसर सोने की, सोने के बाला समेत और भी कुछ जेवर था उसको वह गांव स्थित मकान के कमरे में जमीन के अंदर रख दिए थे। दो वर्ष बाद लौटने पर जेवर गायब मिले। पूछताछ पर पता चला कि ससुर ने जेवर निकालकर बेच दिए। पीड़िता ने बताया 17 फरवरी को थाना कदौरा में शिकायत देने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि ...