गोपालगंज, दिसम्बर 5 -- गोपालगंज। जादोपुर थाना क्षेत्र के जादोपुर गांव की रहने वाली एक महिला ने शुक्रवार को पति की फटकार, मारपीट और लगातार ताने से परेशान होकर जहर खा लिया। जहर खाने के बाद उसकी हालत गंभीर देख उसका पति व अन्य परिजन उसे इलाज के लिए मॉडल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। इलाज के बाद स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आने पर महिला ने बताया कि उसका पति, देवर और ससुराल के अन्य लोग उसके साथ बराबर मारपीट व झगड़ा करते रहते हैं। शादी के बाद से ही पति समेत ससुराल वाले उम्र अधिक होने की बात कहकर उसे ताना मारते हैं, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान रहती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...