गढ़वा, अगस्त 6 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। मायके जाने से मना किए जाने पर एक महिला ने छह वर्षीया बेटी को जहर देकर स्वयं भी जहरीला पदार्थ खा गई। उसके बाद गांव के समीप दानरो नदी में छलांग लगा दी। उस दौरान स्थानीय लोगों की सूझबूझ से मां-बेटी दोनों की जान बच गई। घटना गढ़वा थानांतर्गत हूर गांव में सोमवार रात की है। घटना के बाद परिजनों ने 28 वर्षीया रानी देवी और उसकी छह वर्षीया पुत्री प्रीति कुमारी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार हूर गांव निवासी राजकुमार चौधरी की पत्नी रानी देवी सोमवार शाम पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के पावपहाड़ी-बरांव स्थित मायका जाने की जिद कर रही थी। उसका पति रक्षा बंधन में उसे लेकर जाने को कह रहा था। उसे लेकर पति-पत्नी में नोकझोंक हुई। बताया कि रात में जब घर के सभी सदस्य सो गए तब रानी ने छह वर्षीय बेटी को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.