कानपुर, दिसम्बर 17 -- शिवली। कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर गांव की रहने वाली एक महिला ने बुधवार शाम को किसी बात से नाराज होकर घर के अंदर छत की धन्नी से फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने व फोरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बैरी दरियाव के मजरा सिंहपुर के रहने वाले भगत सिंह की शादी 18 मई वर्ष 2018 को शिवराजपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुरवा गांव के रहने वाले राम शंकर की पुत्री अंजनी कें साथ हुई थी। उसके छह साल की पुत्री रागिनी व चार साल का पुत्र रुद्र हैं। बुधवार शाम किसी बात से नाराज होकर 24 वर्षीय अंजनी ने घर के अंदर कमरे में छत की धन्नी से फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। जानकरी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। जानकारी मिलते ही उसके पिता राम शंकर व भाई श्रीकृष्ण ने म...