सोनभद्र, मार्च 12 -- कोन। हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के रोरवा गांव निवासी एक महिला ने गांव के ही चार लोगों पर गाली गलौज करने के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ थाने में प्रार्थना पत्र देकर घटना से पुलिस को अवगत कराया है। कोन थाना क्षेत्र के रोरवा गांव निवासी महिला रजवंती देवी पत्नी वीरेंद्र ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि हम अपने आलू के खेत में सिंचाई करने जा रहे थे। इसी दौरान गांव के विंध्याचल जायसवाल, रामनाथ, संदीप और काशीनाथ आए और मुझे गोड़ीन जाति का कहते हुए जातिसूचक शब्द का प्रयोग कर मुझे मां बहन की गालियां देने लगे और इसी बीच विंध्याचल ललकारने लगा और बाकी लोग लात घुस्से से मुझे पीटने लगे। वही मेरे चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग इकठ्ठा होने लगे जिन्होंने हमे बचाया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.