फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 11 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। पांचालघाट के गंगा तट पर एक महिला ने गंगा में छलांग लगा दी। गोताखोरों की सक्रियता से महिला की जान बचा ली गयी। महिला को लोहिया अस्पताल मेंं इलाज के लिए लाया गया। जनपद औरैया के विधूना की एक महिला शुक्रवार को अपनी बेटी के घर कन्नौज जिले में आयी थी। मंगलवार को सुबह राममोहिनी घर से निकल आयी और वह अकेले पांचालघाट पर पहुंच गयी। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक महिला ने गंगा में छलांग लगा दी। मौके पर गंगा स्नान कर रहे लोग यह देखकर चिल्लाने लगे। इस पर घाट पर मौजूद गोताखोर भी नदी में कूद गये और महिला को बाहर निकाल लिया। महिला को तुरंत ही पुलिस की मदद से लोहिया अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस के मुताबिक महिला तनाव में थी। इस वजह से यह कदम उठाया है। महिला को शहर के ही एक मोहल्ला निवासी उसके रिश्तेदार के सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.