हजारीबाग, जुलाई 17 -- बरही, प्रतिनिधि। महिला ने गुस्से में आकर आयरन की 30 गोली एकसाथ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए बरही अनुमंडलीय अस्पताल लेकर आए। बरही अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच कहासुनी के बाद 18 वर्षीय नवविवाहिता ने यह कदम उठाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...