मुरादाबाद, जून 20 -- मझोला थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने रहने के लिए मोहल्ले की महिला से मकान खरीदा था। मकान बेचने वाली महिला के बेटे ने पीड़िता से पंद्रह दिन में मकान से शिफ्ट होने की अनुमति मांगी थी। जब पीड़िता पंद्रह दिन बाद मकान में रहने को गई तो, उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए तमंचा दिखाकर धमकी दे डाली। जिसके बाद पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वर्ष 2025 के फरवरी माह में रामवती से 16 लाख रुपये में 42 वर्गमीटर का मकान खरीदा था। मकान की ऊपरी मंजिल में रह रहे रामवती के बेटे अचित ने 15 दिन में सामान शिफ्ट करने की अनुमति मांगी थी। पंद्रह दिन बाद जब पीड़िता घर पहुंची तो अचित की पत्नी सोनी ने दरवाजा नहीं खोला। इतने में अचित कुछ अज्ञात लोगों के साथ आया। आरोप है अचित ने आकर पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.